खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना दरभा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बाडनपाल नाकापारा में 9 जुलाई काे हुए एक महिला श्रीमती बीडे कवासी की हत्या के फरार आराेपी पति साेमारू कवासी काे गिरफ्तार किया है। दरभा पुलिस ने आराेपी से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसमे उसने अपनी पत्नी को हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी सोमारू द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज 12 जुलाई को थाना दरभा में कायर्वाही उपरांत आराेपी साेमारू काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को ग्राम बाडनपाल नाकापारा मे श्रीमती बीडे कवासी पति सोमारू कवासी उम्र 41 वर्ष की फौत होने की सूचना पर दरभा पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रार्थी, गवाहो को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया, मर्ग जांच कार्यवाही दौरान शव निरीक्षण, घटनास्थल निरीक्षण किया, प्रार्थी, गवाहो, पंचानो का कथन लेखबद्ध कर मृतिका के शव को पीएम. कराया गया पीएम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया है, शव निरीक्षण, घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी, गवाहो व पंचानो के कथन तथा पीएम. रिपोर्ट के आधार पर मृतिका बीडे कवासी से उसका पति सोमारू कवासी हमेशा लडाई झगडा कर मारपीट करते रहता था। सोमारू कवासी के द्वारा दूसरी औरत लाने के बाद से मृतिका के साथ ज्यादा लडाई झगडा, मारपीट करता था, 8 जुलाई के रात्रि को भी मृतिका बीडे कवासी और सोमारू के बीच लडाई झगडा होने से सोमारू के द्वारा मृतिका को मारपीट किया गया, मारपीट करने से आई चोट के कारण मृत्तिका की मौत होना पाया गया है। मृतिका के पति सोमारू कवासी पिता स्व. मासा कवासी उम्र 35 वर्ष सकिन ग्राम बाडनपाल थाना दरभा जिला बस्तर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 22/2024 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। थाना प्रभारी दरभा केशरीचंद साहू नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपीं की पता तलाश कर घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया है जिसमे उसने अपनी पत्नी को हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। संपूर्ण कार्यवाही मे एवं आरोपी पतसाजी में प्रआ. 1026 गणेश कोर्राम, प्रआर. 492 बुघरू राम बघेल, आर. 904 आलेश्वर किन्डो, आर. 215 चन्द्रेश कुमार, आर. जयन्ती कश्यप का योगदान रहा।

