खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत संजय बाजार में एक युवक की पिटाई कर उस पर चाकू से हमला करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक बदमाश फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इन्हें हथकड़ी पहनाकर बदमाशाें का शहर में जुलूस निकाला गया। पुलिस ने बदमाशाें के कब्जे से चाकू, लोहे की रॉड, लाठी समेत अन्य सामान बरामद किया है। प्राथी कोमल यादव निवासीलोहंडीगुड़ा ने पुलिस को बताया कि दाे दिन पहले शाम को चित्रकोट से अपनी सवारी वाहन से सवारी लेकर संजय बाजार आया था। यहां अपनी गाड़ी खड़ी कर बाजार के अंदर चला गया था। गाड़ी को अपने कंडक्टर अप्पू बघेल के भरोसे छोड़कर गया था।
कुछ देर बाद उसका फोन आया और उसने बताया कि, गनपत सेट्ठी उर्फ मंलिगा, अनमोल वासनिक उर्फ़ हाड़ा और अंकित पीटर ने चाकू दिखाकर 600 रुपए लूट लिए हैं। वारदात के बाद तीनों बाजार में ही मौजूद थे, कोमल यादव इन तीनों के पास पहुंचा। इसने जब पूछा की पैसे क्यों लूटे तो तीनों ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ गया और तीनों बदमाशाें ने कोमल यादव की पिटाई करनी शुरू कर दी। उसपर चाकू से हमला किया, बेदम पीटा, जिससे कोमल घायल हो गया। फिर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटना क्रम का वीडियो बना लिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। जवानों की 2-3 टीमें बनाई गई। जिसके बाद शहर के अलग-अलग ठिकानों से अनमोल वासनिक उर्फ हाड़ा और अंकित पीटर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि अपनी रोज की दिनचर्या की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्होंने वारदात की थी। हालांकि इन्हें सबक सिखाया गया है। दोनों बदमाशाें काे न्यायालय के समक्षा पेश कर जेल दाखािल कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से नगद 400 रुपए, लाठी और रॉड बरामद किया गया है, तीसरे फरार बदमाशा की तलाश जारी है।

