खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 10 नयापारा में बीती रात में एक 16 वर्षिय नाबालिग बालिका तनु भास्कर पिता शिव प्रसाद भास्कर निवासी कांकेर कोदोभाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों की सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस ने साेमवार रात 10 बजे मृतिका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ्रसपजाल भिजवाया है। बताया जा रहा है की मृतिका फरसगांव नयापारा में अपने मामी के घर रहकर मृतिका वर्ष 2020 से कक्षा 6 वीं से पढ़ाई कर रही थी, इस वर्ष कक्षा 10 वी में थी। फरसगांव पुलिस ने आज मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैप दिया है, वहीं पुलिस घटाना की जांच कर रही है।

