खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में बस्तर के लोहांडीगुड़ा के आदिवासी छात्र की हत्या के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करने का ऐलान किया गया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एनएसयूआई NSUI द्वारा आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता और अनुभवहीन गृहमंत्री के क्रियाकलाप से आए दिन राजधानी समेत, प्रदेश में अपहरण, हत्या व मॉब लिंचिंग।। जैसी गंभीर घटनाएं घट रही हैं। बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल के मुरिया को रायपुर कुछ आपराधिक तत्व, के लोगों द्वारा सरेआम अपहरण कर पीट- पीट कर मार डाला गया।

