Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    November 26, 2026

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
    • संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
    • पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
    • भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मॉडर्न सोसायटी से ज्यादा ज्ञान रखते हैं आदिवासी
    रायपुर

    मॉडर्न सोसायटी से ज्यादा ज्ञान रखते हैं आदिवासी

    adminBy adminJune 29, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन का प्रथम वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय समुदाय मॉडर्न सोसायटी से ज्यादा ज्ञान रखता है। सहज, सरल प्रकृति के करीब नैसगिर्क जीवन जीने वाले आदिवासी समुदाय का पारंपरिक ज्ञान हमसे ज्यादा उन्नत है। आदिवासी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें उच्च शिक्षा के पर्याप्त अवसर मिलें और वे हर क्षेत्र के प्रति जागरुक बनें। यह बातें छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन (सीजीएसए) और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वैश्विक परिदृश्य में आदिवासी महिलाओं की स्थिति पर आयोजित प्रथम वार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन विषय विशेषज्ञों, विद्वानों और शोधार्थियों ने कहीं।

    सम्मेलन के द्वितीय दिवस 29 जून शनिवार को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयोजन समिति के संरक्षक और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, विशेष अतिथि इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसायटी के प्रबंध समिति की सदस्य प्रो. अंशु केडिया, मध्यांचल सोशियोलॉजिकल सोसायटी के सचिव प्रो. ध्रुव दीक्षित, मध्यप्रदेश सोशियोलाजिकल सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. महेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन की अध्यक्ष और सम्मेलन की समन्वयक प्रो. प्रीति शर्मा, रविवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला के अध्यक्ष प्रो. एन. कुजूर, सीजीएसए के सचिव और सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो. एल.एस. गजपाल, आयोजन की सह-समन्वयक प्रो सुचित्रा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रो. सोनीता सत्संगी, संरक्षक प्रो. श्रद्धा गिरोलकर, प्रो. पुष्पा तिवारी, प्रो. मंजू झा सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारीगण, प्राध्यापकगण, शोधार्थी, विद्यार्थी उपस्थित थे।

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयोजन समिति के संरक्षक और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समुदाय की महिलाएं सशक्त और आत्मिर्भर रहती हैं। देश के विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की वजह से ही हमारी सांस्कृति संरक्षित है। आदिवासी समुदाय का दिल बहुत पवित्र है, उनके भीतर छल-कपट नहीं दिखता। वे प्राकृतिक रूप से सहज और सरल रहते हैं। इस अवसर पर मध्यांचल सोशियोलॉजिकल सोसायटी मध्यप्रदेश के सचिव प्रो. ध्रुव दीक्षित, मध्यप्रदेश सोशियोलॉजिकल सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. महेश शुक्ला और इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसायटी के प्रबंध समिति की सदस्य प्रो. अंशु केडिया ने छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन के गठन और प्रथम वार्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
    सम्मेलन के द्वितीय दिवस इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसायटी की अध्यक्ष प्रो. मैत्रेयी चौधरी ने ऑनलाइन उपस्थिति दी और छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन के गठन की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सराहनीय प्रयास बताया। सम्मेलन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए रविवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला के अध्यक्ष प्रो. एन. कुजूर ने कहा कि जनजातीय जीवन में महिला और पुरुष के बीच कोई अंतर नहीं होता। पुरुषों से कहीं ज्यादा महिलाएं बाजार जाती हैं और अपनी वस्तुयों का विक्रय कर आवश्यक सामग्रियों का क्रय करती हैं। प्रो. कुजूर ने कहा कि जैसे-जैसे विकसित समुदाय के सम्पर्क में जनजातीय समाज आता जा रहा है वैसे-वैसे उनके जीवन में समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। को-चेयर के रूप में उस्थित प्रो. पुष्पा तिवारी ने कहा कि वे 10 प्रतिशत सुंदर होंगे, लेकिन 90 प्रतिशत परिश्रम करते हैं और हम 90 प्रतिशत अपनी सुंदरता पर ध्यान देते हैं। उनके पास मॉडर्न सोसायटी से भी ज्यादा ज्ञान होता है। प्रो. नीरजा ने कहा कि मेडिसीन, हर्बल, कृषि आदि क्षेत्रों में जनजातीय वर्ग को हमसे कहीं ज्यादा ज्ञान है और हमें उनसे सीखने की जरूरत है।
    द्वितीय सत्र की अध्यक्षता रविवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला की प्राध्यापक डा. हेमलता बोरकर ने की। को-चेयर मध्यांचल सोशियोलॉजिकल सोसायटी मध्यप्रदेश के सचिव प्रो. ध्रुव दीक्षित ने कहा कि जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान करने की आवश्यकता है। इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसायटी के प्रबंध समिति की सदस्य प्रो. अंशु केडिया ने आदिवासी महिलाओं की स्थिति पर शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये शोध पत्रों की सराहना की। प्रो. श्रद्धा गिरोलकर ने कहा कि हम आदिवासी महिलाओं की बात करते हैं तो निश्चित रूप से वे हमसे बहुत आगे हैं। हम आर्थिक रूप से भौतिक संसाधनों को लेकर उनसे आगे हो सकते है लेकिन उनके विचार हमसे बहुत आगे हैं और वे हमसे बहुत ज्यादा आधुनिक हैं।

    इसके पूर्व इस वार्षिक सम्मेलन में ही तीन नए कानूनों की भी जानकारी दी गई। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा न्यू क्रिमिनल ला रिफार्म्स विषय पर कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कानून के प्राध्यापक प्रो. अभिनव शुक्ला, प्रो हीना इलियास और अधिवक्ता शुभम तोमर ने 1 जुलाई से देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। सम्मेलन के चार तकनीकी सत्र में 25 से भी ज्यादा शोध पत्रों का वाचन किया गया। छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन की उपाध्यक्ष प्रो. सुचित्रा शर्मा ने निष्कर्ष प्रस्तुत किया। सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो. एल.एस. गजपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के मुख्य अतिथि आयोजन समिति के संरक्षक और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने सत्र अध्यक्षों. विषय विशेषज्ञों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। रविवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला के अध्यक्ष प्रो. एन. कुजूर ने आभार व्यक्त किया। यह जानकारी छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय एसोसिएशन की अध्यक्ष और सम्मेलन की समन्वयक प्रो. प्रीति शर्मा, रविवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला के अध्यक्ष प्रो. एन. कुजूर, सीजीएसए के सचिव और सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो. एल.एस. गजपाल ने दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    By Khabar WorldNovember 26, 20264

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में स्वस्थ्य…

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    November 26, 2026

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.