खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के नारंगी नदी में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार सुबह गांव वाले नारंगी नदी में एक युवक का शव नदी में मिला है।
मृतक की पहचाान मनीष सूरी 35 वर्ष डोगरीगुडा के रूप में किया गया, बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी होने के साथ ही उसे मिर्गी भी आती थी। सुबह घर से 3 किमी दूर नारंगी नदी गया हुआ था, जहां उसे संभवत: मिर्गी आने के कारण पानी मे डूबने उसकी मौत हुई हाोगी, पुलिस ने परिजनों इसकी सूचना देकर शव को पीएम के लिए भेजकर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

