खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजा जी महेंद्र कल्चुरी जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है, सीएम ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- अत्यंत ही दुःखद खबर। मेरी संवेदनाएं कल्चुरी परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

