खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर व जिला सहकारी बैंक के प्राधिकृत अधिकारी अवनीश कुमार शरण ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमितता बरतने वाले जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 2 शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। वही दो कर्मियों को पदावनत किया गया है।
बता दें प्राधकृत अधिकारी ने प्रकरण की जांच रिपोर्ट में अनियमितता सामने आने के बाद जहां जिला सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं दो कर्मचारियों का डिमोशन किया है। जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें अकलतरा के कनिष्ठ लिपिक करुणेश कुमार चन्द्राकर, कनिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार शर्मा संस्था प्रबंधक वीरेंद्र कुमार व आदित्य लिपिक सह कम्पूयटर आपरेटर प्रकाश चंद्र और शशांक शास्त्री भृत्य को बर्खास्त कर दिया गया है।

