सनातन धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग घरों में लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। उनकी पूजा करते समय शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। लोग बढ़े ही प्यार से उनकी सेवा करते हैं। शास्त्रों में उनकी पूजा से जुड़े कुछ नियमों का जिक्र किया गया है, जिसमें से एक यह है कि लड्डू गोपाल को घर पर कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाता है।
लड्डू गोपाल को अपने साथ बाहर ले जाने में शुद्धता का बहुत ही ध्यान रखा जाता है। ऐसे में लोग उनको घर पर ही रखकर चले जाते हैं। ज्योतिषाचार्य ने विस्तार से बताया है कि घर पर लड्डू गोपाल को छोड़ने से पहले क्या करना चाहिए।
लड्डू गोपाल को घर पर छोड़ने से करें ये काम
शास्त्रों में यह साफ बताया गया है कि लड्डू गोपाल बाल स्वरूप में हैं। ऐसे में किसी भी बालक को घर पर अकेले नहीं छोड़ा जाता है। अब अगर ऐसा करना ही पड़ रहा है, तो सबसे पहले लड्डू गोपाल को सुला देना चाहिए।
उसके बाद लड्डू गोपाल के सामने भोग के रूप में पकवान रख दें। उनका ध्यान करते हुए उसमें तुलसी का पत्ता जरूर रख दें। उसके बाद आपके द्वारा लगाया भोग वह स्वीकार कर लेंगे।
शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि आप बाहर जाते समय लड्डू गोपाल के सामने खाने जरूर रखें। उसमें तुलसी का पत्ता डालने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि आप जितने दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, उतने तुलसी के पत्ते खाने में डाल दें।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

