नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने बड़ी राहत देते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
7 मई को ईडी का पक्ष सुनने के बाद 10 मई यानी आज जब सुप्रीम कोर्ट की संजय खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसले के लिए बैठी तो कुछ मिनट के अंदर ही उनकी जमानत पर फैसला सुना दिया।
अब तक की ये हैं शर्तें
* केजरीवाल रिहाई के दौरान देशभर में कर सकेंगे चुनाव प्रचार
* केजरीवाल को कुछ भी बोलने से रोक नहीं
* केजरीवाल को 2 जून को करना होगा सरेंडर

