एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह एकादशी 4 मई को मनाई जाएगी। इस दिन श्रीधर और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि जो साधक इस दिन व्रत रखता है और सच्चे मन से पूजा-पाठ करता है। उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है। एकादशी तिथि के दिन तुलसी के उपाय करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से तुलसी के सरल उपाय के बारे में जानते हैं।
वरुथिनी एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाएं
वरुथिनी एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे जीवन में चल रही परेशानियों को धीरे-धीरे अंत होने लगता है। घर में तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।
तुलसी पूजन करें
वरुथिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। फिर उसके सामने घी का दीपक जलाएं। तुलसी मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
तुलसी दल का उपयोग करें
वरुथिनी एकादशी के दिन भोग में तुलसी दल का इस्तेमाल जरूर करें। इससे साधक को रोग दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही किसी तरह की अड़चनें नहीं झेलनी पड़ती है।
तुलसी माला पहनें
एकादशी के दिन तुलसी की माला पहनें। इससे जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। बिगड़ते काम बनने लग जाएंगे और मानसिक तनाव भी कम होने लगेगा।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी

