पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया वर्ष का दूसरा महीना माना जाता है। यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल मनाया जाता है। इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि जो जातक माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसके जीवन में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन दान, पुण्य और शुभ काम फलदायी माने जाते हैं। इतना ही नहीं इस दिन वेद व्यास का जन्म हुआ था। साथ ही अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का महत्व है। अगर आपका सोना-चांदी खरीदने का बजट नहीं है, तो कई ऐसी चीजे हैं। जिसे खरीदने से लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से इस बारे में जानते हैं।
श्रीयंत्र
अक्षय तृतीया के दिन श्रीयंत्र खरीद सकते हैं। इसे घर के पूजा स्थन पर रखें। इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहेगी।
कौड़ी
अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना उत्तम होता है। इस दिन कौड़ी खरीदकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति का आगमन होगा।
मटका
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का मटका खरीदें। इससे व्यक्ति को कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
पीली सरसों
अक्षय तृतीया के दिन पीली सरसों खरीदना फलदायी माना गया है। इस दिन पीली सरसों खरीदने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती है। साथ ही पीला रंग भगवान विष्णु और कुबेर देव को समर्पित है। इसलिए अक्षय तृतीया पर सरसों खरीदने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

