खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के सीमावर्ती पामेड़ इलाके के पालागुड़ा, इत्तागुड़ा, जिलोरगट्टा, गोम्मगुड़ा व कंचाल गांवों के जंगलों में रॉकेट से 30 से अधिक हवाई बमबारी कर हमले का आरोप नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस वक्तव्य जारी कर लगाया है। नक्सलियों का दावा है कि हवाई बमबारी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी ने बीते 07 अप्रैल के रात 11:45 बजे को हवाई बमबारी का आरोप लगाया है, साक्ष्य के रूप में तस्वीरों के साथ पर्चा जारी किया है।
उल्ल्ेखनिय है कि नक्सली इससे पहले भी कई बार बकायदा प्रेस वक्तव्य जारी कर हवाई हमले का आरोप लगा चुके हैं। अक्सर देखा गया है कि किसी बड़ी मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने के बाद हवाई हमले का आरोप लगाकर अपने संगठन का मनोबल बनाये रखने का प्रयास नक्सली करते हैं। वहीं इसके विपरीत पुलिस व फोर्स की तरफ से नक्सलियों के द्वारा लगाये गये हवाई हमले के आरोप को नकारते रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

