खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी है। आज के दिन लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरुक किया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना के दिन मनाया जाता है। सन 1950 में पहली बार 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी नींव रखी गई थी। दुनिया के कई देशों ने सेहत को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने, सुरक्षित करने के लिए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया था। नींव रखने के दो साल बाद 1950 में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। तब से हर साल स्वास्थ्य दिवस को मनाने के लिए अलग-अलग थीम बनाई जाती है।

