खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के मोदी जी को लाठी मारने वाले बयान पर प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवात्सव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग कार्यालय में शिकायत दर्ज की। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक विजय शंकर मिश्रा, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त मोहन पवार मौजूद रहे।
दरअसल, राजनांदगांव में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। उन्होंने यह सारी बातें पीएम मोदी को लेकर कही। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद थे। अब इस बयान को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है।

