खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। भाजपा के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराम नाग के नामांकन रैली के दौरान आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हो गये। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में श्री साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था, और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराम नाग को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

