खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन ने भाजपा कार्यालय में आज सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओ में उत्साह की कमी अभी से दिखाई दे रही है, वहीं भाजपा का कार्यकत्र्ता उत्साह से लबरेज है। बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होने कहा कि बस्तर लोकसभा के क ांग्रेस प्रत्याशी लखमा अनपढ़ नेता है, उन्हें बस्तर और छत्तीसगढ़ में कॉमेडी करने वाला नेता कहा जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ और बस्तर के वातावरण को दूषित किया है और बस्तर के आदिवासियों के सम्मान को भी कम करने का काम किया है।
उन्होने लखमा के बयान बेटे के लिए बहु मांगने गया था, उन्होंने मुझे टिका दिया वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिसको कांग्रेस नें बस्तर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया वह इस तरह का बयान दें रहे है, ऐसे व्यक्ति का बौद्धिक स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं उन्होने भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप का तारीफ करते हुए कहा कि वे भाजपा के कमल की तरह है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा सत्ता की लड़ाई नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है, जिससे बस्तर का विकास हो सके।
इस प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और जिला संगठन प्रभारी शिवनारायण पाण्डेय. वेंकट, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, अजय सिंह और अन्य भाजपा के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

