खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल द्वारा 2 अप्रैल को अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने जा रहे है। कांग्रेस की इस नामांकन रैली के दौरान सभा का आयोजन भी होगा, जिसकी तैयारी शहर के स्टेट स्कूल मैदान में की जा रही है।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से संतोष पांडे को प्रत्याशी बनाया है। संतोष पांडे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल 2 अप्रैल को दलबल के साथ अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिले को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में सभा का आयोजन होगा और रैली के माध्यम से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेगी।

