खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल में देर रात शराब पीकर घुमने, नगरवासियों के साथ दुव्र्यवहार करने और हंगामा करने वाले 03 बदमाशों को गिरफ्तार कर आज सोमवार को कार्यवाही उपरांत किरंदुल पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश सम्राट हरिजन पिता सूरज हरिजन मूल निवासी उड़ीसा, सागर बिनीया उर्फ सोनू, पिता सदानंद बिनीया निवासी किरंदुल एवं सिनू रेड्डी, पिता राजाराम रेड्डी निवास जगदलपुर को शराब पीकर देर रात घुमने और नगरवासियों के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया

