खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने रैली निकाली गई। यह रैली मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत निकाली गई, जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ सेना की ट्रेनिंग ले रहे युवाओं ने शहर में मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। युवक और युवतियां डीएनके मैदान से होते हुए मंडी रोड, बाजार पारा, गांधी चौक, बस स्टैंड और कोतवाली जागरूकता रैली निकाली। साथ ही 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा और 26 अप्रैल को कांकेर लोकसभा में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक और बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुंवर, पूर्व सैनिक ढ़ालेश साहू मौजूद रहे। साथ ही पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, पूर्व सैनिक राकेश कुमार, सेवारत सैनिक श्रीकांत तिवारी, सेवारत सैनिक उमेंद्र, केकती बर्मन, जिला पुलिस बल और यातायात पुलिस बल के जवान और नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 450 युवक, युवतियां शामिल रहे।

