खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के रतेंगा में आज शनिवार को सीआरपीएफ 188 बटालियन की एफ कंपनी के जवानों से भरी एंबुलेंस पलट गई। हादसे में 12 जवान जिसमें मनोहर तिवारी, विश्वजीत रॉय, राजीव बसुमतारी, बप्पा घोष, मंजीत बसुमतारी, तिलक राज, राजकुमार, करेन मशोहारी घायल शामिल हैं। इन घायलों में से 08 जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिनका डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है, 04 जवानों को लोहंडीगुड़ा में ही भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एंबुलेंस दुर्घटना में शामिल सभी जवान चुनावी ड्यूटी के लिए कोंडागांव जा रहे थे। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। इसी दौरान मोड़ पर वाहन सडक़ से नीचे उतरने से एक बड़े से गड्ढे में टायर फंसने से एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। फिलहाल सभी जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। विदित हो कि सुरक्षा कारणों के चलते जवान एंबुलेंस आदि वाहन का भी उपयोग करते है।

