खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला बल और छसबल की 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पैकरम से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य शशी कुमार गोटा पिता गोटा पाण्डु निवासी स्कूल पारा पैकरम थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। फरसेगढ़ थाना में कार्यवाही के बाद उक्त नक्सली को आज न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

