Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    • मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
    • सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मोदी जी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य-अरुण साव
    रायपुर

    मोदी जी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य-अरुण साव

    adminBy adminMarch 23, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जो राम का नही वो देश में किसी काम का नही है

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाकर विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले विश्व के लोकप्रिय जननायक, मां भारती के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हुए जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर साबित कर दिया है देश और प्रदेश का विकास, भाजपा की सरकार के कार्यकाल में ही साकार होगा|

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोदी जी की दी हुई गारंटी वाली महत्वपूर्ण वायदों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने महज 100 दिन के भीतर पूरा करके दिखाते हुए बता दिया है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वही करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार ने 100 दिन के भीतर किसानों को 3100 रुपये की दर से धान खरीदी की। अंतर की राशि प्रदेश के सभी किसानों को एकमुश्त प्रदान किया है। 3716 करोड़ रुपये 2 साल का पिछला बकाया बोनस, 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह देने कि शुरुआत हो चुकी है। हमारे धर्म संस्कृति और गौरव के प्रतीक भगवान श्रीराम जी की 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राणप्रतिष्ठा समारोह को कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने ठुकराकर साबित कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रधर्म का अपमान किया है। देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि जो राम का नही वो देश में किसी काम का नही है। पूरे देश की जनता का विश्वास और जनसमर्थन मोदी जी के साथ है और लोकसभा में भाजपा इस बार 400 पार के लक्ष्य को अवश्य ही कार्यकर्ताओ के दम पर हासिल करेगी|

    भाजपा का लक्ष्य हर बूथ पर विजय का है – टंकराम वर्मा

    खेल, युवा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान हो चुका है और हम सभी का लक्ष्य इस बार भी हर बूथ पर भाजपा की विजय का है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की गारंटी सभी कार्यकर्ताओं को भी देनी होगी। आगामी 26 अप्रैल को हम सभी मिलकर अपने बूथों में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मतदान का संकल्प लेकर यहा से जाए|

    सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास कार्यो की राशि को भूपेश बघेल की सरकार ने जनहित के बजाय घोटाले और भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ा दिया। केंद्र सरकार की योजनाओ से हुए विकास कार्यो का झूठा श्रेय लेने के अलावा कांग्रेसियों ने कोई विकास कार्य पूरे 5 साल में नही किया। इस क्षेत्र को मेडिकल, डिग्री गर्ल्स, एग्रीकल्चर कॉलेज, उज्ज्वला गैस, शौचालय, आवास, निशुल्क राशन सहित कोरोना काल मे जीवनदान देने वाले त्यागी, तपस्वी, कर्मयोगी प्रधानमंत्री मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने यहा की जनता लोकसभा की सीट भारी बहुमत से जीताकर देगी|

    भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं इस चुनाव में प्रत्याशी है – रूपकुमारी चौधरी

    महासमुंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं इस चुनाव में प्रत्याशी है। मैं एक प्रतीक के रूप में लोकसभा प्रत्याशी बनकर आप सभी के समक्ष उपस्थित हुई हूं। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनधन खाता खुलवाकर सभी को बैंकों से जोड़ा तो उस वक्त ही उनकी दूरगामी सोच थी कि सरकार की योजनाओ का पूरा पैसा हितग्राही को पूरे का पूरा बैंकों के माध्यम से सीधा प्राप्त हो। आज भाजपा सरकार की योजनाओ का पूरा लाभ बिना किसी बिचौलियों के सीधा जनता को मिल रहा है। प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी ने भाजपा के कमल छाप पर वोट प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है और इस चुनाव में आप सभी की बहन बेटी के रूप में मातृशक्ति आपके सामने चुनाव मैदान में है। आप सभी का जनसमर्थन आशीर्वाद समस्त महिला, माता, बहनों का सम्मान होगा |

    यह चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद का है – मोतीलाल साहू

    लोकसभा प्रभारी विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद का चुनाव है। देश की राजनीति में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस एवं उनकी सहयोगी पार्टियों ने अपने परिवारिक हितो के लिए देश का विकास और जनहित को नजरअंदाज किया है। जबकि भाजपा किसी भी सामान्य कार्यकर्ता को देश प्रदेश और जनता के सेवक के रूप में अवसर प्रदान करती आई है। मोदी जी ने भाजपा की आगामी कार्यो और योजनाओ की रूपरेखा के लिये एक सूझाव पेटी यहा भिजवाया है। जिसमे आप सभी के दिये गए नीतिगत सुझावो को भाजपा की सरकार अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य करेंगी। इस विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी सर्वाधिक वोट से चुनाव जीतेगी तो ये हम सबकी उपलब्धि होगी|

    इस दौरान पंडरिया विधायक सह प्रभारी भावना बोहरा, महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व राज्यमन्त्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित अतिथियों के समक्ष महासमुन्द विधानसभा के सतनामी समाज के 300 महिला पुरुष सदस्यों सहित कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दलों, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत सैकड़ो सदस्यों ने भाजपा में प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा सह संयोजक संदीप दीवान व आभार तुमगांव मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल के द्वारा किया गया।

    इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से विधायक एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चन्द्राकर, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल,जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला सहप्रभारी संध्या परगनिहा, प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, प्रभारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चंद्राकर, विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर, पवन वर्मा, एतराम साहू, सतपाल सिंघ पाली, श्याम साकरकर, धरम पटेल,पप्पू पटेल, माधव टाकसाले, प्रलय थिटे, मोती साहू, निरंजना शर्मा, धरम साहू, ललिता अग्रवाल, सुधा साहू, मीना वर्मा, कौशल्या बंसल, रमेश साहू सहित विधानसभा समन्वय समिति के सदस्य,चारो मंडलों के पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र और बूथ समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026

    30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    By Khabar WorldNovember 24, 20262

    माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.