हिंदू धर्म में हर दिन भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है। यह भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाने का एक तरीका है। ऐसा कर लोगों के जीवन में सकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता है। पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना होता है, उसमें से एक दीपक का जलाना है। दीपक को बिना जलाए पूजा करना अशुभ माना जाता है। पूजा करते समय अक्सर दीपक बुझ जाता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ऐसे अवसर पर क्या करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो पूजा के दौरान दीपक नहीं बुझना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि तेल की मात्रा कम होने या पूजा में खोट होने से दीपक बुझ जाता है। इसको काफी नकारात्मक माना जाता है। घर में दीपक जलने से अंधकार दूर होता है, जिसको नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय माना जाता है। दीपक भविष्य में आने वाली विपत्ति की वजह से भी बुझ सकता है। ऐसे में क्या दीपक को दुबारा जलाया जा सकता है।
दीपक को दोबारा जलाते समय इस मंत्र का करें उच्चारण
ज्योतिष की मानें तो दीपक के बुझना अशुभ का प्रतीक है, लेकिन इसको दोबारा भी जलाया जा सकता है। ऐसे में सबसे पहले भगवान का ध्यान कर उनसे क्षमा मांग लें। उसके बाद यह एक मंत्र ‘आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥ मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन। यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे॥ का उच्चारण कर दीपक जला दें।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

