खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह झूठी शिकायतें कर शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रताडि़त कर रही है। चुनाव आयोग में छद्म शिकायत कर इनका ट्रांसफर किया जा रहा है या ऐसा करने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों पर कांग्रेस के लिए काम करने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। भाजपा जिस प्रकार के झूठे वायदे कर सत्ता में आई है, उसकी कलई खुल रही है। कर्मचारी विरोधी रवैया सामने आने से घबराकर भाजपा नेता आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। श्री जैन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बस्तर ही नहीं अपितु देश-प्रदेश से भाजपा का सफाया हो रहा है। बैक डेट से किए जाने वाले तबादलों को तत्काल निरस्त करने उन्होने निर्वाचन आयोग से मांग की है। साथ ही, कहा है कि कर्मचारी विरोधी नजरिया का त्याग किया जाना समाज हित में उपयुक्त होगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

