“कार्यकर्ता सम्मेलन” और बेलूर में “जनसभा” को करेंगे संबोधित
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10 बजे रायपुर हेलीपैड से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे नारायणपुर जिले के बेलूर में “जनसभा” को संबोधित करेंगे।

