नई दिल्ली। खानपान में लहसुन का इस्तेमाल खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह-सवेरे इसकी चाय पीने से सेहत को ऐसे कई फायदे मिलते हैं, जिनकी कल्पना करना भी काफी मुश्किल है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं विटामिन-सी, के, नियासिन और थायमिन से भरपूर इस चाय को पीने के फायदे और इसे बनानी की आसान विधि।
ऐसे बनाएं लहसुन की चाय
* लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 लहसुन लेकर इन्हें छील लीजिए।
* अब इन्हें बारीक टुकड़ों में काट लीजिए, और 4 कप पानी में इसे उबाल लीजिए।
* जब इसे उबलते हुए 8-10 मिनट हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें।
* इस चाय को थोड़ा ठंडा हो जाने के बाद इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।
* बस तैयार है आपकी लहसुन की चाय, रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
लहसुन की चाय से होने वाले फायदे
इम्यून सिस्टम को करती है स्ट्रांग : एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर लहसुन की चाय काफी पावरफुल मॉर्निंग ड्रिंक है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बड़ा रोल प्ले करती है।
दिल की बीमारियों से बचाती है : इस चाय को पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद है।
बॉडी को डिटॉक्स करती है : शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी ये चाय काफी फायदेमंद है। लिवर और किडनी समेत कई अंगों यह साफ कर सकती है। ऐसे में इसे पीने से आप वायरल आदि से भी अपना बचाव कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

