खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत चिलपरस के जंगल में हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानो की जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में एक वर्दीधारी नक्सली की शव, 01 स्टेनगन, विस्फोटक सहित नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान आज शनिवार को कोयलीबेड़ा के चिलपरस की ओर सर्चिंग अभियान में रवाना हुए थे। अभियान के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्यवाही में एक नक्सली ढेर हो गया है।
उल्लेखनिय है कि बीजापुर जिले में भी शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार और विस्फोटक बरामद कर जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है।
Trending
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार

