खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी एवं थाना गंगालूर की संयुक्त पार्टी द्वारा पालनार से 02 नक्सली मिलिशिया सदस्य मुन्ना ताती पिता सन्नू ताती एवं नक्सली मिलिशिया सदस्य एनकु ताती पिता सन्नू ताती दोनो निवासी पालनार थाना गंगालूर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली मुन्ना ताती 31 मार्च 2023 को गंगालूर पोटामपारा में हुए विस्फोट में आईईडी लगाने व विस्फोट करने में शामिल रहा है। एक अन्य मामले में 19 दिसंबर 2020 को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत पालनार में धरना प्रदर्शन करते हुए महिला कमाण्डो एवं पुलिस पार्टी पर पथराव करने, धक्का-मुक्की करने लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा पहुचाने की घटना में शामिल नक्सली मिलिशिया सदस्य एनकु ताती पिता सन्नू ताती उम्र 28 वर्ष निवासी पालनार पटेलपारा थाना गंगालूर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली एनकु ताती के विरूद्ध थाना गंगालूर में 01 स्थाई वारंट लंबित है। दोनो नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार

