खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना आवापल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किस्टोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आवापल्ली के प्रबंधक गोट्टापाती वेंकटा सुब्रम्हण्य सांई प्रबंधक की पत्नी जी. शिवा नागा ज्योति पति गोट्टापाती वेंकटा सुब्रम्हण्य सांई को गिरफ्तार किया गया है। उन पर कंपनी को पांच करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किस्टोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने थाना आवापल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि आवापल्ली के परियोजना प्रबंधक गोट्टापाती वेंकटा सुब्रम्हण्य साई ने कार्य के दौरान कंपनी के मशीनरी, भवन व पुल-पुलिया निर्माण सामग्री व मजदूर का उपयोग कर अपनी पत्नी व परिवार के नाम से नई कंपनी बनाकर कंपनी को पांच करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट पर थाना आवापल्ली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपित गोट्टापाती वेंकटा सुब्रम्हण्य सांई निवासी अमुद्दालापल्ली पोस्ट बन्टूमिल्ली पास सिविालियम जिला कृष्णा आंध्रप्रदेश हाल रायल ग्रीन सिटी वनता ट्रांसपोर्ट रोड कानुर विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश, एवं जी. शिवा नागा ज्योति पति गोट्टापाती वेंकटा सुब्रम्हण्य साई राम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को आवापल्ली लाया गया। प्रकरण में गिरफ्तार दोनो आरोपितों के विरुद्ध थाना आवापल्ली में कार्रवाई उपरांत आज रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार

