खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना बेदरे क्षेत्र अंतर्गत हिंगमेंटा-लंका कें जंगल में इंद्रावती एरिया कमेटी के प्लाटून नम्बर 16 नक्सली कमांडर मल्लेश, माड़ डिवीजन कंपनी नंबर 01 के कमांडर अरुण उर्फ रुपेश और 20-25 नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं थाना बेदरे का संयुक्त बल अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शुक्रवार देर शाम 5:30 बजे हिंगमेंटा के जंगल में हुए मुठभेड़ में जवानों ने 02 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवान पूरी रात जंगल में ही मौजूद रहे, आज शनिवार को भी वापस नही लौटे हैं। आज सुबह इलाके की सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बालो द्वारा हिंगमेटा के जंगल से 02 नक्सलियों के शव एवं हथियार, विस्फोटक व अन्य नक्सल सामग्री बरामद कर नक्सली कैंप को ध्वस्त किया गया है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान नक्सली कैंप ध्वस्त कर दो नक्सलियों के शव के साथ हथियार, विस्फोटक और नक्सल सामाग्री भी बरामद किये गए है।
Trending
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार
- 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- ‘सहयोग केंद्र’ में आज मंत्री श्यामबिहारी सुनेंगे समस्याएं
- मुख्यमंत्री साय का आज सरगुजा और रायगढ़ दौरा…
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”

