खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी जा रहे है। साय के दौरे को लेकर जारी शेड्यूल के मुताबिक वे दोपहर एक बजे रायपुर से रवाना होंगे। 1.35 को मंदिर दर्शन और जैतखाम का अवलोकन करेंगे। 2.40 तक रायपुर लौट आएंगे।
बता दें कि आज से देश भर में आचार संहिता लग जाएगी। सभी राजनीतिक पार्टियां नेताओं के चुनावी दौरे की तैयारी में लग गए है। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए लगातार चुनावी सभाएं होगी। वही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। देर रात तक चेकिंग अभियान चला रही है।

