खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जीवन के हर पग-पग पर आपकी परीक्षाएं होंगी और कदम-कदम पर आपको चुनौतियों व अनेक कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। सत्य की राह पर हार जाना भी झूठ का सहारा लेकर जीतने से अधिक श्रेष्ठ है। जीवन में हार – जीत से भी ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि आप दृढ़ता पूर्वक सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं। ।
एक बार सत्य पता लग जाए, तो झूट की राह पर चलना मुश्किल होता है। दुर्भाग्य से, सदियों से हम झूट और फरेब के माया जाल में जी रहे हैं। इसलिए सत्य की राहें कम हैं, लेकिन जैसे जैसे सत्य के जानकार दुनिया में बड़ रहे हैं, वैसे वैसे सत्य की राहें भी बनती जा रही हैं। और सत्य की राह पर चलना आसान होता जायेगा, लेकिन साथ ही हमे अधर्मी असुरों को ज्ञान और शस्त्रों से खत्म करना पड़ेगा।
सत्य का पथ सदैव महानता के द्वार तक लेकर जाता है। महापुरुषों की महानता के पीछे बस एक ही कारण होता है कि उन्होंने हारना स्वीकार किया है पर सत्य के मार्ग का कभी त्याग नहीं किया। दुनिया में जितने भी महापुरुष हुए हैं उन सबके जीवन में एक बात सामान्यतः देखने को मिलती है,कि उन्होंने हारना तो स्वीकार किया पर अपने सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया।सत्य का मार्ग ही सैद्धांतिक मार्ग, श्रेष्ठता का मार्ग और शास्त्रानुकूल मार्ग है..!
*विशेष*
किसी एक पक्ष की बात को सुनकर सत्य ना समझे, दोनों पक्ष की बातें सुनकर ही सत्य जाने, कि हकीकत क्या है, माजरा समझ नहीं आया, तो दोनो पक्ष को सामने रखे और बाते करे, तो सच क्या पता चलेगा,किसी एक की ना सुने।

