खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। बिलासपुर मस्तूरी संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी मस्तूरी में 10 मार्च 2024 को भरथरी गायिका सूरुज बाई खांडे जी की पूण्य स्मृति में “सुरुज के सुरता” श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी मस्तूरी जिला बिलासपुर में किया गया महाविद्यालय के संचालक श्री जितेंद्र पाटले ने कहा कि सुरुज बाई खांडे जी के भरथरी गाथा एवं भरथरी गायन विधा एक छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं वरन पूरे देश के लिए एक अमूल्य धरोहर है उन्होंने सुरुज बाई खांडे जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए यह कहा कि उनको जो सम्मान मिलना चाहिए था जिसके वह अधिकारी थी वह सम्मान उनको उनके जीते जी नहीं मिल पाया ये बड़ी दुखद बात है।
भरथरी लोग गायन को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए जिस प्रकार वह ताउम्र प्रयत्न करती रही वह विभिन्न देशों में जाकर भी इस अमूर्त कला का प्रदर्शन किया था। उन्होंने आगे मांग प्रस्ताव पर अपनी सहमती व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यदि श्रीमती सुरुज बाई खांडे जी को पद्म पुरस्कार हेतु नामित किया जाता है तभी उनको योग्यतम सम्मान मिल पायगा इसके लिये सरकार से उचित फोरम के माध्यम से पूर जोर मांग किया जायगा उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ही अनेकों लोक कलाकार गुमनामी की जिंदगी में अपने जीवन बसर करते हुए विलीन हो जाते है उनको उचित सम्मान नहीं मिल पाता इस पर सरकार का और समाज का ध्यान जाना चाहिए कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अनेकों लोक कलाकारों कवियों और साहित्यकारों ने अपने शोक पत्र वाचन के साथ अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों में भरथरी गायन का प्रदर्शन भी किया. कार्यक्रम का आयोजन “सुरुज ट्रस्ट ” द्वारा किया गया जिसके मुख्य ट्रस्टी हैं खैरागढ़ संगीत विश्विद्यालय की थियेटर कला की शोध छात्रा कुमारी दीप्ती ओग्रे जो इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक के रूप में उपस्थित रही अन्य ट्रस्टी में कवि एवं साहित्यकार आसकरण जोगी ने पूरी व्यवस्था सम्हालने में अपना योगदान दिया साथ में मुख्य पहुना के रूप में भरथरी गायिका श्रीमती रेखा जलक्षत्री एवं उनके शिष्य प्रांजल सिंह राजपूत जी के द्वारा भरथरी की प्रस्तुति से सब को मन्त्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में नंद किशोर तिवारी जी पूर्व कुल सचिव गुरु घसीदास विश्वविद्यालय ने अपने संस्मरण में श्रीमती सुरूजबाई खांडे जी के जीवन चरित्र और उनकी कला पर लिखी गई एक शोध पत्र के विषय में विस्तार से बताया और यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में राजा भरथरी की एक अलग अलौकिक कहानी है विशिष्ट अतिथियों में श्री भरत मस्तुरिया वरिष्ठ साहित्यकार, श्री गोवर्धन मार्शल वरिष्ठ साहित्यकार,समाज सेवी लोक गायक हृदय प्रकाश अनंत जी, प्रदेशाध्यक्ष सतनाम संस्कृति एवं सतनाम संगीत अकादमी कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा पंधी नृत्य की प्रस्तुति ने एक आध्यात्मिक शांति और सुकून से कार्यक्रम में समां बाँध दिया हुआ जिसमें शोध पत्रएवं अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करने वालों में जगतारण डाहरे ,डॉ राजेश कुमार मानस, डॉ. गोकुल प्रसाद बंजारे, मीनेश साहू, हर प्रसाद निडर,दुर्गेश शर्मा, डॉक्टर चंद्रशेखर खरे, सुनीता कुर्रे, ओम प्रकाश सोनवानी,डॉ रवि शंकर, मिलन मलरिहा, महेतरू मधुकर, प्रमुख थे। मंच का कुशल संचालन श्री राहुलदेव भारद्वाज के द्वारा किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

