खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम बड़ेराजपुर में वेल्डिंग काम करने वाले आरोपी गुड्डू राम मरकाम उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम छिंदली, थाना फरसगांव ने एक पीडि़ता से विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बलात्कार करने की कोशिश की थी। पीडि़ता ने विवाह करने से इंकार किया और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 12/2024 के तहत धारा 376 (2)ढ भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुड्डू राम मरकाम को गिरफ्तार करने के लिए जिला सायबर टीम की मदद ली गई। थाना विश्रामपुरी में कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार को रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय वट्टी, सउनि सुमंत भगत, आरक्षक जागेश मंडावी, लगनू मरकाम, और थाना स्टॉफ ने अपना योगदान दिया।
Trending
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार
- 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- ‘सहयोग केंद्र’ में आज मंत्री श्यामबिहारी सुनेंगे समस्याएं
- मुख्यमंत्री साय का आज सरगुजा और रायगढ़ दौरा…
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

