खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा आज रविवार को नक्सल हत्या की वारदात में मारे गये भाजपा नेता कैलाश नाग के घर बीजापुर पहुंचकर मृतक कैलाश नाग के पिता एवं परिजनों से मुलाकात कर इस दुख के लिए ढाढ़स बंधाया और अपनी श्रृद्धांजली अर्पित की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप, संगठन मंत्री पवन साय और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा बीजापुर से वापस लौटकर जगदलपुर में महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदित हो कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र अंर्तगत भुर्रीपानी के वन क्षेत्र में 06 मार्च को नक्सलियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग की निर्मम हत्या कर दी थी। साथ ही वन विभाग द्वारा तालाब निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया था।
उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा की सरकार नक्सलियों से बात करने के लिए तैयार है, नक्सली हमसे वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से भी चर्चा कर सकते है। उन्होने कहा कि नौजवान युवाओं को नक्सलियों ने बहला फुसला कर अपने संगठन में शामिल कर लिया है, जो कि गलत है। हमारी सरकार की एक ही सोच है कि गांव-गांव तक विकास हो लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। वहीं भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली जिस तरह भाजपा नेताओं की हत्या को अंजाम दे रहे है यह निंदनीय है। उन्होने कहा कि भाजपा या फिर किसी भी पार्टी के नेताओं की हत्या हो या ग्रामीणों की हत्या वह गलत है।
यह भी विदित हो कि नक्सलियों द्वारा बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 08 भाजपा नेताओं जिसमें 06 मार्च 2024 को भाजपा नेता कैलाश नाग बीजापुर सहित 09 दिसंबर 0223 को भाजपा नेता कोमल मांझी नारायणपुर, 05 फरवरी 2023 को नीलकंठ ककेम बीजापुर, 10 फरवरी 2023 को सागर साहू नारायणपुर, 11 फरवरी 2023 को रामधर अलामी दंतेवाड़ा, 29 मार्च 2023 को रामजी डोडी नारायणपुर, 21 जून 2023 को अर्जुन काका बीजापुर, 04 नवंबर 2023 को रतन दुबे नारायणपुर को मौत के घाट उतार चुके हैं।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

