खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। हमारी हिन्दू पौराणिक कथाओं की मानें तो भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी ने भी सदैव ही पृथ्वी पर अवतार लिया है किन्तु ज्यादा लोग सिर्फ राम जी व कृष्ण जी के साथ वाले लक्ष्मी मां को ही जानते है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विष्णु भगवान के नृसिंह अवतार के संग नरसिंही मां, वराह अवतार के संग मां वाराही, परशुराम के संग मां धारिणी तथा वामन अवतार के संग मां पद्मा के रूप में माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी पर अवतरित हुई।
भगवान विष्णु अथवा उनके किसी अवतार के आगे श्री का उपयोग करने का अर्थ होता है दोनों को एक मानकर उनकी आराधना तथा स्मरण करना।
श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी और लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। ऐसे में शिव जी नाम के आगे श्री नहीं लगता है।जिस प्रकार भगवान विष्णु के आगे श्री लगाते हैं उसी प्रकार अर्धनारेश्वर स्वरूप तथा गौरीशंकर का उच्चारण भी माता पार्वती और शिव जी के एकसाथ आराधना और स्मरण करने के लिए किया जाता है ।हर हर महादेव’ का क्यों किया जाता है। उद्घोष क्या होता है इसका मतलब हर-हर महादेव ये एक मंत्र हैं जिसके जयकारे लगाते ही मन, बुद्धि, विचार,वाणी और कर्म के सभी दोष मिट जाते हैं। सबसे पहले हर-हर महादेव के जयकारा का उल्लेख हिंदू धर्म के सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद में पाया गया हैं।हर-हर महादेव के मंत्र का एक अर्थ ये भी हैं कि आप परम चेतना को प्राप्त करने के लिए अपने सभी दोषों को समाप्त कर देते हैं। हर-हर महादेव के अर्थ की बात की जाए तो इसका पहला शब्द जिसे हर कहा जाता हैं वास्तव में संस्कृत का एक शब्द हारा हैं जिसका अर्थ होता हैं लगातर लेना, इसलिए भगवान शिव के नाम महादेव को बार-बार लेते हुए हर-हर महादेव कहा जाता हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

