खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव अभी कुछ दिन बाकी है कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश हो रहे हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के साथ कोई नेता ही नही बचेगा। आज अकलतरा पूर्व विधायक चुन्नू लाल साहू ने कांग्रेस से सदस्यता छोड़ दी इसी प्रकार डॉक्टर कालेश्वर चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया यह सिलसिला रोज एक के बाद एक देखने को मिल रहा है। डॉक्टर चोलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि अपनी पार्टी के निष्ठा और ईमानदारी का काम करने के बावजूद मुझे पद मुक्त किया गया उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने इस्तीफा में आरोप लगाया है कि कई विधायक प्रत्याशियों ने वरिष्ठ पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन यह लोग अभी पद पर बने हुए है।अकलतरा के पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।
चुन्नीलाल साहू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से रिजाइन कर दिया है। चुन्नीलाल साहू अकलतरा से 2013 में विधायक चुने गए थे। बता दें कि चुन्नीलाल पार्टी से नाराज चल रहे थे। इससे पहले, विधानसभा चुनाव हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार हुई थी। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चुन्नीलाल ने टिकट के लिए दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट कर राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इसी बात को लेकर चुन्नीलाल पार्टी से नाराज चल रहे थे।

