खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में योजना बनाकर षडयंत्र कर बलात्कार के मामले में फंसा देने का भय दिखाकर पैसा वसूली करनेे वाले गिरोह के 06 आरोपियो नंद किशोर पाण्डे, नवीन पाण्डे, हेमचंद पाण्डे, सावित्री मरकाम, संतोष शार्दुल एवं योगेश चकधारी को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 20,900 रूपये, एक मोबाईल, व एक मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंद किशोर पाण्डे निवासी गिरोला, नवीन पाण्डे निवासी गिरोला, हेमचंद पाण्डे निवासी गिरोला, सावित्री मरकाम निवासी चिलपुटी, संतोष शार्दुल निवासी बांसकोट, योगेश चकधारी निवासी बांसकोट के साथ एक राय होकर योजना तैयार किये जिसमें सावित्री मरकाम द्वारा मोटर सायकल चालको से लिपट लेती थी। उसके बाद योजना अनुसार जडीपारा गिरोला कच्ची रास्ता के पास लाती थी। जहां पूर्व से उसके साथी उसका इंतजार करते बैठे रहते थे। जिनके द्वारा बलात्कार केश में फंसा देने का भय दिखाकर एक्सट्रोसन कर मोटर सायकल चालक से पैसा लेते थे।
प्रार्थी बैजूराम नेताम निवासी बफना को योजनाबध्द तरीके से 03 मार्च 2024 को एक्ट्रोसन कर 80 हजार रूपये मांग किये जिसमे प्रार्थी द्वारा 60 हजार रूपये देने से छोडा गया। इसी प्रकार 06 मार्च 2024 को प्रार्थी भोजूराम निवासी मुलमला से बलात्कार केश में फंसाने के नाम पर एक्सट्रोसन कर 50 हजार रूपये मांग किये। जिस पर भोजू राम नगदी 15 हजार 500 रूपये देने पर बाकी शेष राशि को दूसरे की बात पर आरोपीगण अपने पास मोबाईल और मोटर सायकल को रखे थे। जिस पर थाना कोण्डागांव में अपराध कमांक 81/2024 धारा 384, 388, 120बी, 147 भादवि, अपराध कमांक 82/2024 धारा 384, 388, 120बी, 34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

