दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस से की शिकायत कार्रवाई नहीं होने पंहुची एसपी के पास
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीडि़ता ने स्थानीय पुलिस को शिकायत देने के बाद कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी है। पीडि़ता के अनुसार परिवार में पीडि़ता की एकमात्र सहारा उसकी मां है, ग्राम छिंदली निवासी युवक से परिचय होने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता से कई बार दुष्कर्म किया, गर्भ ठहरने के बाद पीडि़ता का गर्भपात भी कराया और पिछले दिनों से गाव में बैठक रखकर समाज में बदनामी का भय और पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कहकर ग्रामीणों ने पीडि़ता पर ही पांच हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।
आरोप है कि पीडि़ता का गौरा गौरी उत्सव के दौरान 10 साल पहले बड़े राजपुर ब्लॉक के ग्राम छिंदली निवासी युवक गुड्डू मरकाम से परिचय हुआ, उसके बाद से युवक शादी करने का लालच देकर कई साल से दुष्कर्म करते आ रहा था , उसी बीच गर्भ ठहरने के बाद पीडि़ता की इच्छा के विरुद्ध उसने गर्भपात भी कराया, 15 दिन पहले शादी की बात तय करने को कह कर पीडि़ता को अपने घर में बुलाया और जब पीडि़ता ने शादी की बात कही तो उल्टे कुछ ग्रामीणों की बैठक रखकर समाज में बदनामी और पुलिस में शिकायत नहीं करने का पीडि़ता पर दबाव बनाया और ग्रामीणों ने पीडि़ता पर पांच हजार रूपए का अर्थ दंड भी लगाया।

