खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर रेलवे स्टेशन से बुधवार रात लगभग 08: 30 बजे आस्था स्पेशल ट्रेन से बस्तर संभाग भर के रामभक्तों का जत्था जगदलपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जहां रामभक्तों को बधाई और शुभकामनाएं देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित जिले के बड़े भाजपा नेता भी पहुंचे थे। भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप भी रामभक्तों से मिलने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सुकमा जिले से बस के माध्यम से जगदलपुर रेलवे स्टेशन आ रहे 120 रामभक्तों के जत्थे को विलंब हो गया है, और आस्था स्पेशल के प्रस्थान के समय में वह नहीं पहुंच पाएंगे।क ुछ देर तक प्रतीक्षा करने के बाद आस्था स्पेशल ट्रेन जगदलपुर से बाकी रामभक्तों को लेकर रवाना हो गई। लेकिन सुकमा जिले के 120 रामभक्त पीछे ही छूट गए।
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप और निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने रेलवे के शीर्ष अधिकारियों से बात की और ट्रेन को हर स्थिति में रोकने की गुहार लगाई, जिसके बाद आस्था स्पेशल ट्रेन को ओडिसा के अंबागांव स्टेशन में रुकवाया गया। इधर संजय पांडे जगदलपुर रेलवे स्टेशन में मोर्चा सम्हाला तो वहीं मेहश कश्यप ने रामभक्तों के जत्थे को जगदलपुर से 25 किमी दूर अंबागांव रेलवे स्टेशन पहुंचाने का जिम्मा उठाया और तीर्थ यात्रियों साथ स्वयं बस में सवार हुए और अपने वाहन को बस के सामने रास्ता बनाने के इस्तेमाल करते हुए, रामभक्तों को तय समय में अंबागांव रेलवे स्टेशन पहुंचाया और सभी 120 यात्रियों को आस्था स्पेशल में सकुशल बैठा कर उन्हें रवाना किया। सुकमा के रामभक्तों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप और नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे सहित भाजपा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

