मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संतों से पूछी उनकी कुशलक्षेम
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला में 3 मार्च को संत समागम का उद्घाटन हुआ है। 3 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले संत समागम में देशभर से महामंडलेश्वर, महंत सहित बड़ी संख्या में साधु-संत का आगमन हुआ है।
आयोजन का मोर्चा संभाले धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताश्री का अचानक देहावसन हो जाने के चलते मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शोक के कारण राजिम मेला में नहीं आ पाये। इस आपातकालीन विषम परिस्थिति के बावजूद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बीच-बीच में राजिम कुंभ मेले में आकर स्थिति का जायजा लेते है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उनका शरीर भले ही इस मेले में नहीं था लेकिन आत्मिक रूप से वे हमेशा मेले से जुड़े थे। इन तमाम स्थिति परिस्थिति के बावजूद बृजमोहन अग्रवाल लगातार मेले में आकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहें अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को उचित दिशा-निर्देश देते रहें।

