खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएमएफ में हुए भ्रष्ट्राचार की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) ने प्रेस नोट जारी करके कोरबा जिले में 2000 करोड़ के डीएमएफ के फंड में 5 से 6 सौ करोड़ की कमीशनखोरी का खुलासा किया है। ईडी ने यह खुलासा करते हुए प्रेस नोट में बताया है कि ईडी रायपुर ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले से जुड़े छत्तीसगढ़ में 13 स्थानों पर 01.03.2024 को तलाशी अभियान चलाया है।
ED की जांच से पता चला कि ठेकेदारों ने अधिकारियों और राजनीतिक अधिकारियों को भारी मात्रा में कमीशन/अवैध परितोषण का भुगतान किया है, जो अनुबंध मूल्य का 25% से 40% तक है। कोरबा को डीएमएफ निधि में इसकी स्थापना से वित्तीय वर्ष 2022-23 तक 2000 करोड़ रूपए मिले। कमीशन की प्रचलित दर के अनुसार, अकेले कोरबा में कमीशन की राशि 500-600 करोड़ रुपए होगी। प्रेस नोट में ईडी की ओर से कहा गया है कि पूरे राज्य के डेटा का विश्लेषण और अपराध की आय की मात्रा निर्धारित करने का काम चल रहा है।

