खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के मंदिर निर्माण को लेकर पिछले 500 सालों के संघर्षाें और घटनाओं की शानदार प्रस्तुति कल राजिम कुंभ में दी गई। इस ऑडियो-विजुअल संगीतमय प्रस्तुति देखकर श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई।
राजिम कुंभ के मुख्य मंच से ऑडियो-विजुअल के माध्यम से भोपाल से आए श्री मोहित शेवानी ने प्रभु श्रीराम की महिमा और रामायण की कथा की अद्भुत प्रस्तुति दी। श्रद्धालु इन कहानियों को सुनकर भावुक हो उठे। उन्होंने उज्जैन के राजा विक्रमादित्य द्वारा श्रीराम लला से जुड़ी कथाओं का सजीव वर्णन किया।
मंच पर कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिलेन्द्र ठाकुर बिलासपुर की टीम ने लोककला मंच में छत्तीसगढ़ी विवाह गीत से लेकर गौरी-गौरा गीतों प्रस्तुति दी। रायपुर के घनश्याम साहू की टीम ने लोकमंच में बारहमासी गीतों की प्रस्तुति देकर एक बार फिर होली की याद दिला दी। छत्तीसगढ़ी में फाग गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने मजबूर कर दिया। दीपाली पांडे ने कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

