खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। स्कूल को दारू भट्ठी बनाने वाले शराबी शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि दरअसल ग्राम मचहा में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट 28 फरवरी को देर से स्कूल पहुंचा। वह शराब के नशे में था और उसकी जेब में शराब की शीशी भी रखी थी। वो स्टाफ रूम में बैठकर महिला हेडमास्टर के सामने पैग बनाकर शराब पी रहा था। जब एक युवक ने टीचर का शराब पीते हुए VIDEO बना लिया, तब वो धौंस दिखाने लगा और बोला कि जाओ वीडियो कलेक्टर, डीईओ को दिखा देना, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

