खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के 7 जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने कहा है। दुर्ग से सर्वाधिक 6 और रायपुर से 3 नए मरीज की पहचान की गई है। वहीं बिलासपुर-सुकमा से 2-2, सारंगढ़, राजनांदगांव और महासमुंद से 1-1 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है। वहीं कुल 12 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।


