खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी पिस्तादेवी अग्रवाल का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं उनके अंतिम दर्शन करने लोग उनके मौलश्री निवास “रामजी वाटिका” पहुंचे है। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महंत रामसुंदर दास, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक गुरु खुशवंत, विधायक राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, ललित चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, अमरजीत भगत, राजनांदगाव सांसद संतोष पांडे, पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी आदि ने पहुंचकर माताजी की पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूज्य माताजी पिस्तादेवी अग्रवाल के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मातृशोक के इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।

