खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज विधानसभा के शुरुआत में जैन मुनि आचार्य विद्या सागर को श्रद्धांजलि दी गई । सदन कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।
आपको बता दे दिगंबर जैन के संत शिरोमणि आचार्य प्रवर विद्यासागर महामुनिराज 17 फरवरी यानी शनिवार की रात 2 बजकर 35 मिनट पर छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी पर्वत में अंतिम सांस ली. दरअसल, आचार्य विद्यासागर महाराज ने विधिवत सल्लेखना धारण कर ली थी। पूर्ण जागृत अवस्था में ही उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन से उपवास और अखंड मौन धारण कर लिया था. विद्यासागर महाराज जैन समाज के प्रमुख संत थे. कुछ महीने पूर्व विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था।

