Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के शहरों में चमकेगा विकास: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के ₹104.54 करोड़ जारी

    July 1, 2026

    नकटी गांव अतिक्रमण विवाद: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद का बड़ा कदम- “गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं चाहिए सरकारी आवास”

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि
    • छत्तीसगढ़ के शहरों में चमकेगा विकास: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के ₹104.54 करोड़ जारी
    • नकटी गांव अतिक्रमण विवाद: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद का बड़ा कदम- “गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं चाहिए सरकारी आवास”
    • बालोद में खूनी घरेलू कलह: रोज-रोज के विवाद से तंग आकर महिला ने सौतन को सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की हरी झंडी
    • श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर देखने की क्यों है मनाही? जानिए धार्मिक कारण
    • पहले टी20 पर बारिश का खतरा, भारत-इंग्लैंड मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई चिंता
    • बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘वेलकम टू द जंगल’, 24 साल छोटी दिशा संग अक्षय की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है- अमित शाह
    बिलासपुर

    आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है- अमित शाह

    adminBy adminFebruary 22, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है

    भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया की तीसरी शक्ति बनाया

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुँकार भरी और कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। श्री शाह ने कहा कि सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और एक नाकारा सरकार, जिसने न तो नक्सलवाद पर लगाम कसी और न ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ न्याय किया, उसे उखाड़ फेंका। श्री शाह गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। इन 10 वर्षों में मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर में नल से जल देने का काम किया, छत्तीसगढ़ में 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का अपनी आजादी के 75 साल बाद पहली बार पहुंचा है। देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के उपचार का पूरा खर्चा मोदी सरकार उठा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए, उसमें से 38 लाख शौचालय छत्तीसगढ़ में बने। 75 साल के बाद छत्तीसगढ़ की बहनों को शौचालय मिला। छत्तीसगढ़ के 2 करोड लोगों को 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रतिमाह मुफ्त में मिलता है। मुफ्त में गरीब का चूल्हा जलाने का काम मोदी सरकार ने किया है। 36 लाख माताओं को गैस का सिलेंडर दिया,10 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया और पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों को कोरोना का नि:शुल्क का टीका लगाया। देश के 130 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाकर भारत और छत्तीसगढ़ को कोरोना से मुक्त बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश दुनिया के अर्थतंत्र की तालिका में 11वें नंबर पर था, आज पाँचवें नंबर पर है। मोदी की गारंटी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार एक बार फिर से ला दो, हम दुनिया में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने दलित, आदिवासी, पिछड़ा सभी का सम्मान करने का काम किया। 75 साल के बाद पहली बार किसी गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है। ओबीसी को पहली बार संवैधानिक मान्यता दी और 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। ओबीसी आयोग का गठन किया। यह सभी योजनाएं ओबीसी समाज, आदिवासी समाज, दलित समाज और सभी के लिए लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ-साथ आज भारत देश ने चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजा और भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया में तीसरी शक्ति बनाया। जी-20 के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरी दुनिया में पहुँचाने का काम श्री नरेंद्र मोदी ने किया। श्री शाह ने कहा कि देश को सुरक्षा देने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। कश्मीर में धारा 370 का नासूर सालों से परेशान कर रहा था। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ मिला दिया। इसी प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को दंडित करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा, मैं तो आज राम के ननिहाल में आया हूँ। छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराज पाए थे, मंदिर नहीं बना था, कांग्रेस ने साढ़े 500 साल से लटके हुए मसले को 75 सालों में समाप्त नहीं किया जबकि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर राम मंदिर का संकल्प पूरा किया। श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार अभी-अभी बनी है। गुजरात में कहावत है पूत के लक्षण पालने से ही मालूम पड़ते हैं। 2 महीने में ही लगभग लगभग 30 प्रतिशत मोदी गारंटी को विष्णु देव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है, चाहे धान का बोनस देना हो, चाहे अगले महीने महतारियों को प्रणाम करने के लिए हर महीना 1000 रुपए भेजना हो ,हर वादे को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री शाह ने विश्वास दिलाया कि जो वादा मोदी जी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुरजोर अपील की कि इस बार पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ।

    छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है – विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार अभी दो महीने की है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने जो वादे किए हैं उसको पूरा करने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री आवास का निर्णय ले लिया गया है, 2 साल के धान के बकाया बोनस 3716 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया है, 3716 करोड रुपए में किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हुई है, धान का प्रति क्विंटल 3100 रूपए कीमत दे रहे हैं अंतर की राशि भी बहुत जल्द किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाले मार्च से सभी विवाहित महिलाओं को खाते में 12 हजार रूपए सालाना मिलने लगेगा। इसी तरह मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सभी वादे को पूरा करेंगे। यह मोदी जी का चुनाव है, इस चुनाव में जांजगीर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है।

    केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार दोनों मिलकर विकास के नए आयाम गढ़ेंगे – किरण सिंह देव

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश, एक विधान ,एक निशान की अवधारणा को साकार करने वाले देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विचारों और नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी गारंटी पर विश्वास जताकर छत्तीसगढ़ की मातृ शक्ति ने, युवाओं ने, हमारे सभी सर्व समाज धर्म जाति के संप्रदाय के लोगों ने भाजपा को सम्मान दिया, भाजपा की सरकार बनाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी जी की सभी गारंटीयों को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। विगत 5 वर्षों में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, पूरे छत्तीसगढ़ में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, भ्रष्टाचार सारी सीमाएँ पार कर चुका था। उस समय जब पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आए थे, उन्होंने विश्वास दिलाया था कि छत्तीसगढ़वासियों अगर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आप सभी के सहयोग से बनी तो मोदी जी की नीतियों, जितनी भी गारंटी है जिसे कांग्रेस ने पिछले 5 साल तक रोक कर रखा था इसका लाभ सीधे आप तक पहुँचाएंगे। वह समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बन चुकी है, डबल इंजन की सरकार। हम हमेशा कहते थे केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोनों मिलकर विकास करने विकास के नए आयाम गढ़ेंगे।

    आज दुनिया में भारत एक सशक्त समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है – अरुण साव

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को बने 10 साल हो गए हैं। इन 10 वर्षों में गाँव-गरीब और किसान की तरक्की का काम हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर गरीब के घर में शौचालय का निर्माण कराया, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास देने का काम किया है, किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भी किसानों को सशक्त करने के लिए की है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है। आज दुनिया में भारत एक सशक्त समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में आज 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। कोरोना काल के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को नि:शुल्क टीका लगाने का काम करके देश की लोगों की जान बचाने का काम किया है। मुफ्त में राशन देने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोरोना काल किया है और यह राशन अभी भी देश की जनता को नि:शुल्क मिल रहा है। श्री साव ने कहा कि जांजगीर लोकसभा में फिर से एक बार पूरी ताकत लगा कर कमल खिलाना है।

    भाजपा देश में सरकार बनाने के लिए काम नहीं करती, अपितु यह पूरे वर्ष देश की सेवा करने के लिए कार्य करती है – विजय शर्मा

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव मोदी जी का चुनाव है, जो देश के लिए काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी देश में सरकार बनाने के लिए काम नहीं करती, अपितु यह पूरे वर्ष देश की सेवा करने के लिए कार्य करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले देश में जगह-जगह बमबारी होती थी लेकिन पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसी कोई घटनाएँ नहीं हुई है। आज ब्रह्मोस मिसाइल दूसरे देश भारत से खरीद रहे हैं। देश में आज मिसाइल भी निर्यात किया जा रहा है। धारा 370 को खत्म करके भारत में कश्मीर का पूर्ण विलय किया गया। पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में आज विकास की गंगा बह रही है और पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व शांति हो गई है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि बस्तर के कोने-कोने में भी विकास की गंगा पहुँचाई जाएगी और उसे मार्ग में विकास को कोने-कोने पहुंचने के मार्ग में कोई भी बाधा आए, उसे सख्ती के साथ दूर किया जाएगा। जो नक्सलवाद की काली छाया बस्तर में है, वह पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदीजी की सरकार बनाने के लिए जांजगीर से भाजपा का सांसद दिल्ली पहुँचे और इसमें जितने कार्यकर्ता साथी हैं, पूरे प्राण-पण से जुट जाएँ।

    सभा संचालन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी ने किया था, इसलिए यह हमारा संकल्प है कि हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे। आज पूरे देश में यह बात गुंजायमान है कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। यही मंत्र प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में दिया है। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी व वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन सांसद गुहाराम अजगले, मंत्री ओपी चौधरी,महामंत्री संजय श्रीवास्तव सौरभ सिंह, निर्मल सिन्हा, सनम जांगड़े, संतोष लहरे, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, मोतीराम चंद्रवंशी, श्रीमती कमला देवी पाटले, लीलाधर सुल्तानिया, मेघाराम साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक चवलानी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला, खरीफ 2026 में यूरिया वितरण की 80% सीमा खत्म, अब मिलेगा एकमुश्त खाद

    June 30, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, विश्वासा बाई के पूरे हुए सुरक्षित आवास के सपने

    June 30, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    बिलासपुर

    जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

    By Khabar WorldJuly 1, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों…

    छत्तीसगढ़ के शहरों में चमकेगा विकास: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के ₹104.54 करोड़ जारी

    July 1, 2026

    नकटी गांव अतिक्रमण विवाद: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद का बड़ा कदम- “गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं चाहिए सरकारी आवास”

    July 1, 2026

    बालोद में खूनी घरेलू कलह: रोज-रोज के विवाद से तंग आकर महिला ने सौतन को सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के शहरों में चमकेगा विकास: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के ₹104.54 करोड़ जारी

    July 1, 2026

    नकटी गांव अतिक्रमण विवाद: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद का बड़ा कदम- “गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं चाहिए सरकारी आवास”

    July 1, 2026

    बालोद में खूनी घरेलू कलह: रोज-रोज के विवाद से तंग आकर महिला ने सौतन को सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की हरी झंडी

    July 1, 2026

    श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर देखने की क्यों है मनाही? जानिए धार्मिक कारण

    July 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.