खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह-नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 01 नक्सली कवासी हांदा पिता जोगा (बेड़मा आरपीसी अन्तर्गत मिलिशिया सदस्य) के द्वारा आज बुधवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स सुकमा एवं निरीक्षक रमेश सिंह 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसर्मर्पित नक्सली को समर्पण कराने में 223 वाहिनी के आसूचना शाखा का विशेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाए प्रदाय किये जायेंगे।

